सेमरियावां संत कबीर नगर /।मिशन शक्ति अभियान के तहत शनिवार को जिला अधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग की नौ अध्यापिकाओं को प्रशस्ति पत्र,रखी और मास्क देकर सम्मानित किया। शिक्षा,स्वास्थ्य,पुलिस,नगर,ग्राम पंचायत ,आदि विभिन्न विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र की महिलाओं को नारी सुरक्षा,नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन हेतु विशेष जागरूकता अभियान में अहम भूमिका निभाई और अपना योगदान दिया।

जनपद के विभिन्न ब्लाकों की
नुजहत बतूल स अ सेमरियावां , मीनू यादव हैंसर, जया जायसवाल प्र अ नाथनगर,सीमा सिंह स अ मेहदावल,रेखा नायक प्र अ बेलहर कला,आकांक्षा स अ पौली,सुप्रिया राय प्र अ खालीबाद,अर्चना सिंह स अ बघौली, अनिता विजय बहादुर खलीलाबाद को दिव्या मित्तल जिला अधिकारी द्वारा मिशन शक्ति शक्ति अभियान में महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा ,सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु दिए गए योगदान की सराहना करते हुए सम्मानित किया।
बेसिक शिक्षा विभाग की महिला अध्यापिकाओं को सम्मानित किए जाने पर बीएसए गिरिराज सिंह,रजनीश वैद्य जिला समन्वयक ,ऋषिकेश सिंह बीइओ सेमरियावां सहित प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष अंबिका देवी यादव,जफीर अली करखी जिला उपाध्यक्ष,के सी सिंह,ओम प्रकाश यादव,अरुण सिंह,राम शरण यादव,मो आजम,शोएब अख्तर،राम निवास,मनोज कुमार अनिल,अशोक कुमार गुप्ता,अब्दुर्रहीम,जलालुद्दीन,मुबारक हुसैन , शमा अजीज खान,किरण चौधरी ,जावेद अहमद, अब्दुल अजीम ,आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए मुबारकबाद पेश किया है।