🛑देवरिया।

✍️विनय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट

जिलाधिकारी एवं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह तथा आकांक्षा समिति की अध्यक्षा श्रीमती रश्मि सिंह ने आज राजकीय बाल सुधार गृह में रह रहे बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां बाँटी।
आज अपराह्न जिलाधिकारी बाल सुधार गृह पहुंचे और वहाँ रह रहे बच्चों को मिठाई, चॉकलेट, पेंसिल, रबर, कॉपी इत्यादि देकर दीपावली को देकर सेलिब्रेट किया और बच्चों को दीपावली की शुभकामना दी। आकांक्षा समिति की अध्यक्षा एवं जिलाधिकारी की पत्नी रश्मि सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपने हाथों से मिष्ठान खिलाया। उक्त अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के उप सभापति एवं देवरिया के सचिव अखिलेंद्र शाही, डॉ सौरभ श्रीवास्तव, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी देवरिया के उप संरक्षक विष्णु अग्रवाल, विनोद चौरसिया, जमुना एवं जसोदा नंद तिवारी सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित थे