महा अभियान में समस्त विकास खंडों से मिलाकर 10,000 से अधिक छात्र/ छात्राओं का परिषदीय विद्यालयों में कराया गया प्रवेश

🔴देवरिया
जिलाधिकारी जे0पी0 सिंह के निर्देशन एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सन्तोष कुमार राय के नेतृत्व में परिषदीय विद्यालयों में आज बृहद नामांकन अभियान चलाया गया, इस अभियान का नेतृत्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा किया गया किया गया। जिसमें जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शहर के स्टेशन रोड स्थित मलिन बस्ती में अभिभावकों से बात की और बच्चों को विद्यालय जाने हेतु प्रेरित किया एवं एक दिव्यांग बच्चे का नामांकन प्रा० वि० अबुबकर नगर में जाकर स्वयं कराया। यहां ए०आर०पी० भारत रत्न त्रिपाठी और नगर शिक्षा अधिकारी ज्ञान चन्द्र मिश्र को 20 बच्चों को नामांकन के लिए निर्देशित किया गया। कांशीराम आवास नगर क्षेत्र पहुंच कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा 06 बच्चों का नामांकन प्रा० वि० ट्यूबेल कालोनी में कराया गया। मलिन बस्ती में कुल 12 बच्चे मिले, बच्चों के नामांकन हेतु नगर शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के साथ एस०आर०जी० उपेन्द्र उपाध्याय उपस्थित थे।जनपद में आज चलाये गये नामांकन महाभियान हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को उनके विकास खण्ड के 5 ग्राम पंचायतों के 20 घरों का सर्वे करने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसी प्रकार समस्त जिला समन्वयक समग्र शिक्षा एवं मध्यान्ह भोजन को 2-2 विकास खण्डों के 5 ग्राम पंचायतों के 20 घरों का सर्वे करने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसी प्रकार समस्त ए०आर०पी० एवं एस०आर०जी० को 2 ग्राम पंचायतों के 10-10 घरों, समस्त डायट मेण्टर को 5 ग्राम पंचायतों के 20 घरों का सर्वे करने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जनपद के नामांकन अभियान को आज सभी विकास खंडों में खंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया, जिसमें विकासखंड देवरिया सदर एवं रुद्रपुर में विजयपाल नारायण त्रिपाठी के द्वारा नामांकन हेतु घर-घर जाकर हाउसहोल्ड सर्वे किया गया और इस कार्य में समस्त विद्यालयों से अध्यापकों के द्वारा उनके विद्यालयों के सेवित मजरों मे जाकर नामांकन वृद्धि हेतु संपर्क किया गया। विकासखंड रामपुर कारखाना में खंड शिक्षा अधिकारी रोहित पांडेय के नेतृत्व में नामांकन अभियान चलाया गया और विकासखंड के समस्त अध्यापक घर-घर जाकर विद्यालयों में नामांकन हेतु अभिभावकों को प्रेरित किया गया। विकासखंड गौरी बाजार में जिला समन्वयक एम० आई० एस० नितिन त्रिपाठी और खंड शिक्षा अधिकारी डॉ प्रभात चंद्र राय के द्वारा नामांकन अभियान चलाया गया। इस कार्य में ए०आर०पी० रामकिशोर मौर्य, परमात्मा सिंह और अन्य ए०आर०पी० उपस्थित थे। विकासखंड पथरदेवा में जिला समन्वयक स्वप्नेश प्रकाश मंगलम विकासखंड रुद्रपुर में जिला समन्वयक आलोक पांडेय, विकासखंड सलेमपुर में जिला समन्वयक मध्याहन भोजन डी पी सिंह, ए आर पी बिपिन दुबे,उग्रसेन सिंह एवं विकासखंड देवरिया एवं रामपुर कारखना में जिला समन्वयक त्रिभुवन नाथ पाण्डेय द्वारा विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी के साथ अभियान चलाया गया है।
माह अप्रैल 2022 में चलाए गए नामांकन अभियान एवं स्कूल चलो अभियान में राज्य के बेसिक शिक्षा निदेशालय स्तर से लगभग 48000 बच्चों का नामांकन हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया था जिसमें माह के पूर्व दिवसों में 43282 के नामांकन का लक्ष्य प्राप्त किया जा चुका था। आज चलाए गए नामांकन महा अभियान में समस्त विकास खंडों से मिलाकर 10,000 से अधिक छात्र छात्राओं का प्रवेश परिषदीय विद्यालयों में कराया गया।