🟥घघसरा-गोरखपुर पाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत उसरी में एक सप्ताह से जला ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर दर्जनों की संख्या में विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। तथा प्रशासन से ट्रांसफार्मर लगाने की मांग किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे धनेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि गांव में करीब एक सप्ताह से ट्रांसफार्मर जला हुआ है। विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से कई बार ट्रांसफार्मर बदलने की शिकायत दर्ज कराई गयी। लेकिन बार बार आश्वसन देने के बाद अभी तक बदलना नही गया। रात होने ही पूरे गांव में अंधेरा छा जाता है। दिन तो किसी तरह कट जाती है। लेकिन बिजली आपूर्ति नही होने से रात में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। जिससे लोगो की नींद हराम है। उपभोग के इलेक्ट्रॉनिक सामान सुने पड़े है। तथा जहरीले कीड़े के काटने का डर बना हुआ है। प्रशासन से मांग है। जला हुआ ट्रांसफार्मर बदला जाय। जिससे ग्रामीणों की दिनचर्या ठीक से चल सके।

प्रदर्शन करने वालो में अजय गोंड़,रोहित सिंह,कुलदीप गिरी,सुशील सिंह, छोटू गोंड़ आदित्य श्रावण सिंह जयसिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।