✍️अमेठी से वीरेंद्र सिंह की रिपोर्ट

🟥रायबरेली अयोध्या राजमार्ग के अलाईपुर चौराहे पर रायबरेली जाते समय घटी घटना

तिलोई(अमेठी)। मोहनगंज थानाक्षेत्र के रायबरेली अयोध्या मार्ग पर अलाईपुर चौराहे के निकट रविवार दोपहर 2 बजे के करीब सवारियों से भरा टेंपो का अगला पहिया अचानक साकर के साथ टूटने पर टेंपो अनियंत्रित हो कर रोड़ पर ही बैठ गया। पहिया टूटने से सवार सभी यात्री घायल हो गए। हादसे में कुछ को गंभीर चोटे भी आईं है जिन्हें 108 एम्बुलेंस व स्थानीय पुलिस वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। एक वृद्ध की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

रायबरेली के रास्ते विभिन्न क्षेत्रों को जाने के लिए एक दर्जन अधिक सवारी लेकर मोहनगंज से निकाला टैंपो अचानक 10 कि.मी. पहुंचते ही छतिग्रस्त हो गया। टैंपो पर सवार सुशीला पाल (40) पति राम केवल पाल (42) निवासी ब्रजभाषी चक्र दादर थाना मिल एरिया, मैकू (65) निवासी लहरिया थाना मिलएरिया, संतोष कुमारी (30) निवासी अहिरन का पुरवा अमावा, प्रियंका देवी (35) निवासी रायबरेली गंभीर रूप से घायल होने पर स्वास्थ्य केंद्र उपचार जारी है। वृद्ध मैकू की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल गौरीगंज रेफर कर दिया है। घायलों के मुताबिक टेंपो पर एक दर्जन से अधिक यात्री हादसे के समय सवार थे। हादसे में मामूली रूप से घायल हुए आधा दर्जन यात्री राहगीरों की मदद से अपने-अपने घर चले गए। घटना के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया। मामले में थानाध्यक्ष मोहनगंज धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया सूचना मिलते ही घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य में भर्ती कराया गया है। टेंपो चालक के बारे में लोगों से पूछताछ की जा रही है। हादसे की तहरीर मिलने पर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।