✍️डॉ शशि कांत सुमन

🟥मुंगेर। शनिवार को मध्य विद्यालय धराहरा नंबर वन के प्रशाल में टीईटी शिक्षक संघ धरहरा इकाई का गठन किया गया। शिक्षक संघ के गठन हेतु प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से लगभग दो दर्जन शिक्षक उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड संयोजक रणजीत कुमार साहू ने किया। साथ ही जिला अध्यक्ष राहुल देव सिंह प्रदेश प्रतिनिधि शशांक कुमार एवं जिला संयोजक राकेश कुमार ने उपस्थित होकर सभी शिक्षकों से संगठन की महत्ता के बारे में अपने अपने विचार रखे। सर्वप्रथम सर्वसम्मति से प्रखंड में टीटी शिक्षक संघ धरहरा इकाई का गठन हो का निर्णय लिया गया। पुनः सर्वसम्मति से अध्यक्ष के रूप में मध्य विद्यालय औडाबगीचा के शिक्षक संजीव कुमार एवं उपाध्यक्ष के लिए कन्या मध्य विद्यालय धरहरा के शिक्षक बिक्रम कुमार को चुना गया। वही सचिव के लिए प्राथमिक विद्यालय विरोजपुर के प्रवीण कुमार को चुना गया तो दूसरी ओर कोषाध्यक्ष के लिए प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर के शिक्षक नीरज कुमार को सर्वसम्मति से चुना गया। महिला प्रकोष्ठ के लिए मध्य विद्यालय धरहरा नंबर वन की शिक्षिका कुमारी झरना को सर्वसम्मति से चुना। अंत में जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने सभी चुने गए पदाधिकारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया साथ ही प्रखंड में संगठन की मजबूती के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी ।मौके पर पंकज कुमार, राहुल कुमार आदित्य कुमार विनोद मोदी संजीव कुमार प्रभात कुमार सहित कई शिक्षक मौजूद थे ।