🟠वाराणसी महादेव जनकल्याण सेवा समिति के विशिष्ट सदस्य पंडित हरीओम तिवारी मोक्ष की नगरी काशी अपने जन्मदिवस पर एक अलग ही अंदाज में अपना जन्मदिन मनाया और लोगों से भी निवेदन किया उन्होंने कहा कि हम सनातनी हैं अपने हिंदू रिति रिवाज से हिन्दू संस्कृति के अनुसार देवी देवताओं का पूजा पाठ कर दान पुण्य कर घर परिवार में बड़े बुजुर्गो एवं गुरुजनों का आशीर्वाद लेकर मनाना चाहिए इसके साथ ही कहा हर घर में गौ पालने व गौ सेवा करने के लिए निवेदन किया एवं उन्होंने बताया कि गौ सेवा करने से मानव जीवन को सुख-शांति और समृद्धि मिलती है। हर मानव को गौसेवा करने से बेहतर फल की प्राप्ति होती है। हिंदू धर्म में गौसेवा करना हमारा परम धर्म माना जाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोग गाय का उपयोग सिर्फ दूध के लिए कर रहे हैं, अगर गाय दूध देना बंद कर देती है तो उसको लावारिस की तरह सड़कों पर छोड़ देते हैं।

 

 

 

 

ऐसा उनको नहीें करना चाहिए। ऐसी मान्यता है की गाय मे 33 करोड़ देवी देवताओं का निवास है। इसलिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को गाय की सेवा करनी चाहिए। गाय सेवा करने वाला व्यक्ति पुण्य का भागीदार बनता है। एक मात्र गाय की सेवा करने से ही मन, वाणी, कर्म और शरीर की पवित्रता संभव है। और तो और गौ सेवा से व्यक्ति अपने सम्पूर्ण कुल की रक्षा कर सकता है, सम्पूर्ण सृष्टि की सुरक्षा केवल गौमाता की रक्षा से ही संभव है।समाज के प्रत्येक व्यक्ति को गौ सेवा करनी चाहिए। इससे जहां व्यक्ति एवं समाज निरोगी होगा वहीं मानसिक रूप से भी संतुष्ट भी बनेगा। गाय के पूरे शरीर को ही पवित्र माना गया है लेकिन गाय का मूत्र सर्वाधिक पवित्र माना जाता है इसके अलावा पर्यावरण प्रहरी महादेव जनकल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष उपेन्द्र कुमार मिश्रा ने बताया कि हम सभी को गौ सेवा के साथ साथ अपने घर में जब भी कोई विशेष उत्सव हो कम से कम पेड़ लगाएं जैसे जैसे पेड़ बड़े होंगे देखकर मन बहुत प्रसन्न होता है और पर्यावरण के साथ साथ हरियाली भी बना रहता है। संस्थापक आशीष मिश्रा ने हरीओम तिवारी को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी के इस नेक पहल की बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं।