डॉ शशि कांत सुमन
मुंगेर। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद एवं बिहार विधानसभा में विरोधी दल के नेता तेजस्वी यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देशानुसार बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रीय जनगणना जातीय आधार पर कराने आरक्षण में बैकलॉग की व्यवस्था एवं मंडल कमीशन को लागू कराने हेतु प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया था। इसी आलोक में जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ राजद की ओर से मुंगेर रेलवे स्टेशन स्थित राजद नेता श्रीकांत यादव के निवास से जुलूस निकाला गया जो शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए राजीव गांधी चौक पर संपन्न हुआ। जुलूस का नेतृत्व राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब उर रहमान, राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह राजद के जिला उपाध्यक्ष प्रोफेसर विनय कुमार सुमन, राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मोहम्मद साहब मल्लिक, राजद जिला मुंगेर के महासचिव श्रीकांत यादव, महानगर राजद के अध्यक्ष मोहम्मद जुनेद, युवा राजद के प्रदेश महासचिव उपमहापौर सुनील राय, युवा राजद मुंगेर के महानगर अध्यक्ष आदर्श कुमार राजा कर रहे थे। इस अवसर पर 1974 छात्र आंदोलन के अग्रणी नेता अशर्फी यादव, एससी एसटी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक रजक पंचायती राज के जिलाध्यक्ष विजय यादव, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव राजेश नंद किलियार सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नवल किशोर यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जमालपुर के अध्यक्ष मोहम्मद कौसर फैयाज मोहम्मद शकील अहमद त्रिलोकी मंडल अशोक चौधरी प्रकाश चंद्र यादव प्रफुल्ल गुप्ता कुमार राजा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। जुलूस के क्रम में राजद नेता जातीय जनगणना कराओ, अन्यथा गद्दी छोड़ दो,मंडल कमीशन पूर्णतया लागू करना होगा आदि के नारे लगा रहे थे। मौके पर प्रभु यादव, विनय यादव सहित अन्य उपस्थित थे।