✍️अविनाश जायसवाल 9918214226

🟥सन्तकबीर नगर/पौली ब्लॉक क्षेत्र के रोसया बाजार में बुधवार को भोर में एक जर्जर मकान के छत गिरने से पति पत्नी व बच्चे घायल हो गए।
घायलों को प्रा0 स्वा0 केन्द्र रोसया बाजार में ईलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार रोसया बाजार निवासी गिरजेश पत्नी अनीता व पुत्र अविनाश 13 वर्ष,आरुषि 9 वर्ष, आर्दश 7 वर्ष अपने जर्जर मकान में सो रहे थे। भोर में लगभग 4 बजे मकान के छत का कुछ हिस्सा गिर गया। जिससे चारो लोग घायल हो गए। शोर सुन कर आस पास के लोग इक्कठा हो गए। और घायलों को मलवे निकाल नजदीक के प्रा0 स्वा 0 केन्द्र रोसया बाजार ले गए। समाचार लिखे जाने तक प्रा 0स्वा 0 केन्द्र रोसया बाजार में इलाज चल रहा है। गृह स्वामी गिरजेश ने बताया कि पात्रता सूची मे नाम रहते हुए भी आवास नही मिला यदि आवास मिल गया होता तो शायद यह घटना नही होती और ब्लॉक व सिग्रेटरी का चक्कर काटते काटते थग चुके थे लेकिन हमारा आवास काट दिया गया