🟥वाराणसी कड़कड़ाती ठंड में लाचार,असहाय व गरीबों को बचाने के लिए सामाजिक संस्था अभ्युदय सेवा समिति के सदस्यों ने रविवार को फूलपुर तिरहे पर कंबल वितरण किया गया। कैम्प में लगभग 100 लोगो को कम्बल दिया गया कार्यक्रम के मुख्य अथिति के रूप में भावी महापौर वाराणसी पद की प्रत्याशी श्रीमती पूजा दीक्षित जी की उपस्थिति मे कम्बल वितरण किया गया कार्यक्रम का संचालन मनरेगा जिलाध्यक्ष वाराणसी दिलीप दूबे जी,धनन्जय सिंह जी,अनुपम सिंह,और अभ्युदय सेवा समिति के सदस्यों द्वारा किया गया।

जिन्हें वास्तविक में कंबल की जरूरत थी उन्हें ढूंढ कर दिया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि निर्धारित रूपरेखा के तहत गरीब लोगों को मदद की जाती है। धर्म और जाति बंधन से दूर हटकर ठंड के मौसम में गर्म कपड़े और कंबल का वितरण किया जाता है।