🔴पटना / जयहिंद नेशनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ.आशीष श्रीवास्तव ने बिहार के नए मंत्रिमंडल और बिहार सरकार को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की, पर साथ ही साथ, बिहार में कायस्थों की अहवेलना पर अपनी राजनैतिक आपत्ति जताई। उन्होंने बिहार सरकार और मौजूदा राजनैतिक दलों से दो टूक सवाल पूछा::

1- क्या बिहार की राजनीति में, कायस्थों का कोई योगदान नहीं है?
2- क्या बिहार में, कायस्थ वोटरों की कोई अहमियत नहीं है?
3- क्या बिहार को, कायस्थों समाज के लोगो की कोई आवश्यकता नहीं है?
4- क्या कायस्थों को बिहार विधानसभा और मंत्रिमंडल में सामिल होने का हक़ नहीं है?
5- क्या कायस्थों को इस तरह से हर बार अपमानित करना,उपेक्षित रखना सही है?

डॉ.आशीष ने अपने समाज से अपील की और कहा कायस्थ भाईलोग आपको अब तो जागना होगा और अपने इतिहास को फिर से सम्मान दिलाना होगा।
राजनीति में और सरकार में पुनः अपनी भागीदारी और हिस्सेदारी सुनिश्चित करनी होगी।

जयहिंद नेशनल पार्टी इस मुहिम को आगे ले कर चल रही है अब आपको भी साथ आना ही होगा,और इसे राजनैतिक मुद्दा बनाकर देश की मौजूदा राजनीति का ध्यान इस महत्वपूर्ण विषय पर केंद्रित कराना होगा।

उन्होंने सबको साथ आने का आह्वान किया ताकि आने वाले लोक सभा चुनाव 2024 में कायस्थों को सम्मानजनक जगह मिल सके।