मृतुन्जय सिंह सचिव अध्यक्ष बने सुदर्शन चौधरी

✍️डॉ शशि कांत सुमन

🔴मुंगेर। शुक्रवार को ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन कारखाना शाखा जमालपुर द्वारा मिल राइट शॉप में ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के शाखा सचिव एवं अध्यक्ष की उपस्थिति में शॉप काउंसिल का निर्माण किया गया। शॉप काउंसिल की घोषणा शाखा उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह के द्वारा की गई। जिसमें 21 सदस्यी शॉप काउंसिल का गठन किया गया। जिसमें शॉप काउंसिल के सचिव के रूप में मृत्युंजय सिंह एवं शॉप काउंसिल के अध्यक्ष के रूप में सुदर्शन चौधरी का मनोनयन सर्वसम्मति से किया गया।
बैठक में शाखा सचिव के सामने उपस्थित कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं को भी रखा। शाखा सचिव द्वारा यह आश्वासन दिया गया की तत्काल प्रशासन से बात कर आप सभी की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन द्वारा किया जाएगा।बैठक में शाखा के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार ओझा, विपिन कुमार सिंह, शिशिर कुमार, ज्योतिष कुमार, सुनील कुमार, गोपाल जी, राहुल रमन, रंजीत कुमार सिंह, मोहम्मद समसी साकेत कुमार संजय कुमार साह प्रदीप कुमार संजय कुमार सिन्हा, एके वर्मा, महिला सचिव नूतन कुमारी, प्रीति कुमारी सुजाता देवी, नीतू कुमारी सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित थे।