🟥बस्ती । गुरूवार को जन शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित सिलाई कटाई प्रशिक्षण केन्द्र भानपुर में जन भागीदारी पखवाड़ा की शुरूआत किया गया। जागरूता रैली निकालने के बाद भानपुर पड़ाव पर आयोजित गोष्ठी में सामाजिक कार्यकर्ता उमाकान्त शुक्ल ने कहा कि जी 20 भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के साथ जुड़ने और अपने आर्थिक हितों को बढ़ावा देने के लिए एक मंच प्रदान करता है। भारत निवेश और व्यापार को आकर्षित करने के लिए जी20 मंच का भरपूर लाभ उठा सकता है, जो इसके आर्थिक विकास और विकास को गति दे सकता है। भारत के लिए जी 20 जलवायु परिवर्तन, गरीबी और असमानता जैसे वैश्विक मुद्दों को संबोधित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। भारत इन मुद्दों का समाधान खोजने और सतत व समावेशी आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए अन्य जी20 देशों के साथ सहयोग कर रहा है। संचालन करते हुये कार्यक्रम अधिकारी रामानन्द नन्हें ने विषय वस्तु पर विस्तार से प्रकाश डाला। बताया कि 15 जून तक विविध कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
गोष्ठी में मंजू सिंह, ई. सौम्या सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुये जी.20 में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका को गौरवशाली अवसर बताया। इसी क्रम में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें गरिमा शुक्ला, मीना दूबे, विद्यावती, प्रियंका मौर्य, प्रीती यादव, श्वेता, निशा, प्रियंका, विभा दूबे, अमिता, अमृता, रूबी मौर्या, अर्चना, रेनू श्रीवास्तव आदि ने हिस्सा लिया।