*मोदी सरकार में मिला महिलाओं को संपूर्ण अधिकार: अर्चना*

✍️विनय कुमार गुप्ता

रुद्रपुर देवरिया। मंगलवार को बैतालपुर विकासखंड के मिश्रौलिया तथा रुद्रपुर ब्लाक के नकईल गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा के आयोजन के दौरान लाभार्थियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित कर विभागीय अधिकारियो ने छूटे हुये पात्रों का चयन की और योजनाओं का लाभ देने के लिए उन्हें आश्वास्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख श्रीमती उषा पासवान ने कहा कि मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण करके आधी आबादी को स्वावलंबी बनाने के साथ राजनितिक रूप से मुख्य धारा में जोड़ने का कार्य किया है महिलाओ की सदन मे भागीदारी को बढ़ेगी जिससे महिलाये देश को मजबूत और सशक्त बनाने का कार्य करेंगी।

हर योजना में महिला को मुखिया बनाया जा रहा है। महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अर्चना पांडे ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को मजबूत बनाने का कार्य किया आज महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से बराबरी का अधिकार मिला है
भाजपा जिला मंत्री महेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि मोदी जी की गारंटी रथ हर गांव में पहुंचकर जन – जन तक सुविधाएं पहुंचा रही है। हर वंचित को योजनाओं से जोड़ने की संकल्प यात्रा है।

भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए योजनाएं शुरू कर उन्हें धरातल पर पहुंचने का कार्य किया। पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी ने पशुपालकों को पशुधन बीमा, मुफ्त टीकाकरण, पशु क्रेडिट कार्ड एवं अन्य सब्सिडी योजनाओं की जानकारी दी। डॉ जे.पी.सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को विस्तार से बताया।

भाजपा के महिला मोर्चा की जिला मंत्री निर्मला गौतम,मंडल अध्यक्ष वैभव सिंह, जितेन्द्र निषाद,पवन चौहान, विनोद प्रजापति, आनंद निषाद,उदय प्रकाश एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।