रविन्द्र सिंह रायबरेलीरायबरेली। भारतीय जनता पार्टी ने 2022 के चुनावों को लेकर अभी से बिगुल बजा दिया है। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर की अगुवाई में मंगलवार को जन आशीर्वाद यात्रा बछरावां विधान सभा क्षेत्र में पहुंची जिसका भाजपा कार्यकर्ताओ ने उत्साह भरे माहौल में भव्य स्वागत किया। उन्नाव से बछरांवा पहुंचने पर कौशल किशोर ने चूरूवा मन्दिर में दर्शन भी किया।

इस यात्रा में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर सहित बीजेपी के क्षेत्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे। फूलों की बरसात से जगह जगह जन यात्रा का स्वागत किया गया।

बछरावां नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में बैठक कर सरकार की योजनाओं के बारे में लोगो को जानकारी दी। उन्होंने सरकार के बखान के साथ-साथ सपा को कब्रिस्तान की बाउंड्री कराने वाली सरकार कहा। कौशल ने कहा कि सपा मुर्दो पर राजनीति करती आई है।