संविधान बचाओ देश बचाओ का राजद नेता ने जननायक के जयंती पर लिए संकल्प

🟥डॉ शशि कांत सुमन

मुंगेर। महान समाजवादी नेता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जन नायक कपूरी ठाकुर के 99 वा जयंती समारोह दौलतपुर दुर्गा स्थान परिसर में राजद नगरध्यक्ष बमबम यादव के अध्यक्षता में मनाई गई। राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के निर्देशानुसार संविधान बचाओ देश बचाओ संकल्प के तहत राजद नेता कार्यकर्ताओं ने जननायक को श्रद्धांजलि दिए। मुख्य अतिथि राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश रमन उर्फ राजू यादव ने जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा गरीबों के मसीहा

 

 

 

 

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव व पूर्व मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव के सपनों को साकार करने के लिए हमेशा आगे बढ़ते रहेंगे। जननायक के जयंती पर हम राजद परिवार केंद्र व बिहार सरकार से अनुरोध करते हुए मांग करते हैं कि ऐसे महान दिवंगत नेता को भारत रत्न की उपाधि से नवाजा जाए। क्योंकि जननायक कपूरी ठाकुर मुख्यमंत्री रहते हुए अपने परिवार के लिए एक पक्का मकान तक नहीं बना पाए थे। इसलिए ऐसे महान नेता को जब तक सरकार भारत रत्न की उपाधि नहीं दे देता तब तक राजद इस मुद्दे को लेकर संघर्ष करते रहेगा। मौके पर राज्य परिषद सदश रविंद्र कुमार रवि, लटोरी मंडल,विवेकानंद यादव,रविंद्र यादवेंदु, नवल किशोर कापरी,अशोक यादव, निर्मला देवी,अमित मंडल, राकेश चौधरी,विमल यादव, मंतोष कुमार, बरकत कुरेशी, चंदन कुमार,विनोद रजक, विमल मोदी, रविंद्र सिंह यादव,सुभाष वर्मा, विनय यादव,चंदन ताती, अरुण यादव, दीपक सिंह ,कन्हैया यादव, मयंक राज, युगल किशोर यादव, मोहम्मदरिजवान,चांदसी पासवान, राकेश साह सहित कई मौजूद थे।