अमावां(रायबरेली ) रविवार को सदर विधायक अदिति सिंह व ब्लॉक प्रमुख वैशाली सिंह ने जनता दरबार मे लोगो की समस्याओं से रूबरू हुईं।और कुछ मामलों का त्वरित निस्तारण किया।और कुछ समस्याओ के निस्तारण का वादा किया।इस मौके पर सदर विधायक अदिति सिंह ने कहा कि हमें अपने पिता गरीबो के मसीहा स्व0 अखिलेश सिंह के पगचन्हों पर चलकर विकास का पहिया हमेशा गतिमान रखना है।इस मौके पर पूर्व ब्लॉक कमलेश सिंह, भगौती सिंह, ग्राम प्रधान राम खेलावन सोनी, ब्रजेश सिंह ,अखिलेश सिंह महेश प्रताप सिंह मतीन खान,अमर नाथ द्विवेदी, सुनील साहू ,शम्भू प्रसाद ,एडवोकेट मनोज सिंह, सूर्य भान सिंह ,सुंदर लाल मौर्य, राज बहादुर मौर्य, शिव पूजन ,छंगा लाल,राम कुमार यादव गोकरन नाथ यादव आदि मौजूद रहे।