🟥विनय कुमार गुप्ता।

🟠रुद्रपुर देवरिया। रुद्रपुर नगर पंचायत चुनाव में सोमवार को नगर के जामुन चौराहा एवं भभौली चौराहे पर बसपा प्रत्यासी श्रीमती विनीता त्रिपाठी के पक्ष में एक नुक्कड़ चुनावी सभा आयोजित हुई जिसे सम्बोधित करते हुए बसपा प्रत्यासी श्रीमती विनीता त्रिपाठी ने कहा कि जनता का आशीर्वाद मिला तो रुद्रपुर नगर पंचायत का समान रूप से सभी वार्डो का समुचित विकास करूंगी, नगर के विकास का सपना संजोकर चुनावी मैदान में उतरी हु सपने को पूरा करने में आप सभी लोगो के आशीर्वाद की जरूरत है। महिलाओं का सम्मान नौजवानों का उत्थान हर गरीब परिवार का कल्याण हमारा परम् लक्ष्य है।
समाजसेवी बसपा नेता मनमथ त्रिपाठी ने जनता के मुद्दे पर कहा कि रुद्रपुर में जलनिकासी की समस्या शौचालय एवं नालियों सड़को जैसी मूलभूत सुविधा दिलाने में सभी फेल साबित हुए है, जनता ने मुझे अवसर दिया तो जल निकासी नालियों का निर्माण सहित सभी मूलभूत सुविधाओं का सभी वार्ड में विकास कर जनता के समस्याओं को दूर करूंगा। चुनावी जनसभा को संजीव गुप्त बाजन, अभिमन्यु पटेल रुद्रनाथ मिश्रा आदि ने भी सम्बोधित किया।