– संगठन मजबूती और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों को जन जन तक पहुंचाना पहली प्राथमिकता : प्रदेश महासचि

 

🛑मुंगेर बिहार: जदयू महिला प्रकोष्ठ की बिहार प्रदेश अध्यक्ष स्वेता विश्वास ने मुंगेर निवासी जदयू नेत्री रीता राज को प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने रीता राज के मनोनयन पर आशा और उम्मीद जताया है कि इनके मनोनयन से पार्टी संगठन मजबूत होगा। जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव बनने पर रीता राज को विभिन्न प्रकोष्ठ के जदयू नेताओं ने बधाई दी है। बधाई देने वालों में जदयू जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल, जदयू प्रदेश महासचिव सौरभ निधि, जिला जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूनम देवी, मुंगेर जिला जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष साहनी, युवा जदयू के जिलाध्यक्ष विक्की गुप्ता, जदयू नगर अध्यक्ष गुड्डू राईन, नगर उपाध्यक्ष बच्चन राज पासवान, जदयू नेत्री नेहा देवी, सरिता कुमारी, कोमल राज, पायल देवी, ज्योति कुमारी, जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मिथिलेश मंडल तथा सुरेश मंडल सहित आदि शामिल हैं। बधाई देने वाले जदयू नेताओं ने कहा कि जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रीता राज के बनने से पार्टी संगठन और अधिक मजबूत होगा। जदयू महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनोनयन पर मीडिया से बातचीत करते हुए रीता राज ने कहा कि जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता विश्वास ने जो आशा और उम्मीद उन पर जताया है, उस विश्वास पर खरा उतरने के लिए वह हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत बनाना तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किए गए विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को पूरे बिहार से भगाना है। बिहार में भाजपा जीरो पर आउट हो जाएगी। बताते चलें कि रीता राज जदयू महिला प्रकोष्ठ की तीसरी बार प्रदेश महासचिव मनोनीत हुई है। इससे पहले रीता राज समाज सुधार वाहिनी की मुंगेर जिलाध्यक्ष पद को भी शुभशोभित कर चुकी है।