🟥देवरिया / राजा देवी महिला पी जी कॉलेज सल्लहपुर भटनी देवरिया में चल रहे बी एड स्काउट गाइड कैम्प में चौथे दिन छात्राओं ने टोली बना कर कैम्पमें टेन्ट का निर्माण किया।विभिन्न प्रकार के पकवान बनाये।एक दूसरे के साथ मिल करआपसी सहयोग की भावना का परिचय देते हुए यह सीखा की आपदा के समय किस तरह विपरीत परिस्थितियों में टेन्ट का घर बनाया जा सकता है,।प्रशिक्षक किरन देवी ने प्रशिक्षण में छात्राओं को प्रार्थना, झंडा गीत, नियम, प्रतिज्ञा, इतिहास, गांठें बंधन, ध्वज, शिष्टाचार, प्राथमिक चिकित्सा, खोज के चिह्न आदि का प्रशिक्षण दिया।छात्राओं को प्राकृतिक संसाधनों के प्रयोग और महत्व बताते हुए बच्चों ने तंबू निर्माण, भोजन बनाना, विभिन्न कलाकृति और रंगोली का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टोली नंबर 14, 2 और 9 ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ अमित कुमार राय ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल धनोपार्जन नहीं है बल्कि छात्राओं में छिपे हुए गुणों एवं क्षमताओं का विकास करना है।छात्राओं का नैतिक, शारीरिक बौद्धिक विकास होने पर ही वह एक योग्य नागरिक वन सकेंगी।आज की शिक्षा पध्दति केवल बौद्धिक जानकारी देती है,किंतु उसमें सेवा,विनम्रता,परोपकार, जैसे गुणों का बीजारोपण नही कर सकती है।प्राचीन समय में गुरुकुलों में जो शिक्षा दी जाती थी उसमें बच्चों का सर्वागिण विकास होता था।उसे महामानव बना कर अविभावकों को सौंपा जाता था।शिक्षा के साथ विद्या का समावेश करना आज की महती आवश्यकता है।इसी आवश्यकता को पूरा करने के लिए लार्ड वेडेंन पावेल ने स्काउट की नींव रखी।डॉ देवेन्द्र यादव ने कहा कि स्काउट गाइड आंदोलन एक समानन्तर शिक्षा तंत्र है जिसके माध्यम से छात्राओं में सेवा व परोपकार की भावना भरी जाती है। छात्राओं को अपने प्रति,ईश्वर के प्रति,तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराया जाता है।एक अच्छा स्काउट ही एक अच्छा नागरिक कहलाता है।इस दौरान डॉ नंदकिशोर तिवारी डॉ पुनिता मिश्रा,रितेश श्रीवास्तव, सतेन्द्र पाल,अनुज पान्डेय, श्रवण पान्डेय, सुमित पाठक,सन्तोष प्रजापति,संजू सिंह राजेश राव आदि प्रवक्ता गण उपस्थित रहे।