✍️ वकील अहमद सिद्दिकी

🔴बस्ती बनकटी / लालगंज थाना क्षेत्र के बानपुर गाँव मे शनिवार को दोपहर बारह बजे श्रीराम(45) पुत्र नोहर का शव छप्पर की बडेर से लटकता हुआ मिला मौके पर पहुंची लालगंज पुलिस ने शव को कबजे मे लेकर परिवार वालों से पूछताछ की।
मृतक के बडे भाई रामललित ने बाताया कि श्रीराम आवास पाया था वह नेय मे मिट्टी डाल रहा था। दोपहर के समय खाना खाने अन्दर चले गये।जब कुछ देर बाद वापस आये तो छप्पर की बडेर से लटकता देख कर जोर जोर से रोने लगे।मृतक के दो लडके हैं।बडा लडका विकास उम्र15साल छोटा लड़का आकाश उम्र10साल हैं।मृतक मजदूरी करके अपना औंर अपने परिवार का पेट पालता था गांव के लोग बताते है कि श्रीराम शीधा शाधा व्यक्ति था।
घटना की जानकारी होते ही लालगंज पुलिस एसआई महेंद्र कुमार ,रामलित यादव व फारेंसिक टीम पहुंच कर जांच मे जुटी। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।