🟠भाटपार रानी,देवरिया
बनकटा ब्लाक के पिपरा बघेल उत्तर पट्टी अंतर्गत स्थित छपिया बघेल का पोखरा आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा।ग्राम प्रधान श्रीमती संगीता कुशवाहा व उनके समाजसेवी पति परमहंस कुशवाहा द्वारा पोखरा को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।तकरीबन 200 मीटर लम्बा व 150 मीटर चौड़ा इस पोखरे में लगभग 12 फिट ऊंचाई तक पानी भरवाया गया है।आसपास के गांवों सहित सीमावर्ती बिहार प्रान्त के दर्जनों गांवों के सैकड़ों युवक इस पोखरे में प्रतिदिन तैराकी का आनन्द लेते हैं।छठ के पर्व पर परमहंस कुशवाहा ने इसमें चार चांद लगा दिया है।पोखरा के चारों तरफ सीढियां बनाई गई हैं।यहां विशेष साफ-सफाई व प्रकाश की व्यवस्था की गई है।श्री कुशवाहा ने बताया कि इस पोखरा का सुंदरीकरण के लिए अभी कुछ और कार्य बाकी है।इस पोखरा को इस रूप में विकसित करना है कि यहां आने वाले लोगों का मन खुश हो जाए।उन्होंने कहा कि छठ का यह महापर्व हमें एक दूसरे से जोड़ने का काम करता है।गांव की सभी महिलाएं एक स्थान पर इकट्ठे होकर पूजन करती हैं।इससे आपसी प्रेम व भाईचारे में इजाफा होता है।