*चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा, और ईओ कमलेश शाही ने किया घाटों का निरीक्षण*

✍️विनय कुमार गुप्ता।

🛑प्रतिनिधि रुद्रपुर देवरिया।
छठ महापर्व पर नगर के सेमरौना घाट, दुग्धेश्वर नाथ मंदिर,शीतला मन्दिर समेत कई अन्य पोखरियो पर छठ पूजा को लेकर लोग बेदी बनाने और उसकी रँगाई कर तैयारियां कर रहे है। बथुआ रिवर फ्रंट पर हजारो श्रद्धालु महिलाएं रविवार को सूर्य आराधना के लिए जुटेगी जिसको लेकर नगर पंचायत पहले से ही साफ सफाई पथ और प्रकाश की व्यवस्था को सुचारू बनाने में जुटा हुआ है। आज चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा ईओ कमलेश शाही ने निरीक्षण कर हाल जाना ।
देश में चारों तरफ बिहार के महापर्व छठ पूजा की शोर शुरू हो गई है। यूं तो छठ बिहार का महापर्व है लेकिन इसे देश की अलग-अलग जगहों सहित विदेशों में भी पूरी आस्था के साथ मनाया जाता है। एक राज्य से शुरू हुआ आस्था का ये पर्व अब विदेशों में भी धूमधाम से मनाया जाता है। बिहारवासियों के लिए छठ सिर्फ एक महापर्व नहीं बल्कि लोगों की भावना, उनकी उम्मीदों और खुशियों से जुड़ा है। कई लोगों के लिए छठ साल में एक बार पूरे परिवार के साथ रहने का सुनहरा अवसर है तो कई लोगों के लिए यह ठेकुआ और खीर खाने का मौका।
व्रत करने वाली महिलाएं और पुरुष लौकी की सब्ज़ी, चने की दाल, चावल और मूली की सब्जी से बना भोजन खाएंगे। इसमें लहसून-प्याज का उपयोग नहीं होगा। एक समय का भोजन करके अपने मन को शुद्ध करने के बाद व्रत की शुरुआत होगी। छठ पर्व के दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसके साथ चौथे दिन के अर्घ्य के साथ व्रत का पारण किया जाता है। स्त्री और पुरुष दोनों ही इस व्रत कर सकते हैं।
नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा ने नगर के प्रमुख छठ घाटों पर मौजूद रहकर वहाँ हो रही सफाई और अन्य व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। राज्य व केंद्र सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत सभी घाट पर मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के साथ ही उन्होंने सभी को बधाई एवं शुभकामना संदेश भी प्रेषित किया।