रायबरेली, 07 दिसम्बर 2021उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (चौहान गुट) द्वारा रायबरेली में खाद एवं बीज के लाइसेंस का नवीनीकरण विगत कई माह से लंबित रहे का तत्काल प्रभाव से नवीनीकरण कराया | जिसका व्यापारियों मा. प्रदेश अध्यक्ष जी. सी. सिंह चौहान से शिकायत की जिसमे दिन सोमवार 06/12/2021 विकास भवन जिला कृषि कार्यालय में बुलाया जिसमे चौहान कार्यालय पहुंचकर स्टाफ से जानकारी लिया जिसमे महिला बाबू ने बताया कि नए या नवीनीकरण के कोई भी लाइसेंस निर्गत नही होंगे, इस मामले को लेकर ए.डी.एम. प्रशासन अमित कुमार से वार्ता हुई उन्होंने पूरी जानकारी दी, ए.डी.एम. प्रशासन ने जिला कृषि अधिकारी को फोन पर अवगत कराया की लंबित कार्य तत्काल प्रभाव से कराये जाये, प्रदेश अध्यक्ष जी जिला कृषि अधिकारी के समक्ष पहुँच कर जानकारी ली तो जिला कृषि अधिकारी चन्द्र प्रकाश ने बताया कि मैंने किसी को मना नही किया है, तत्काल प्रभाव से सभी फ़ाइले मंगा कर लगभग 48 लाइसेंस हस्ताक्षर करके निर्गत किये | ऐसे अन्य अधिकारियों को ए.डी.एम. प्रशासन रायबरेली से सीख लेनी चाहिए कि एक फ़ोन से ही 48 लाइसेंस निर्गत हुए और जो जिला कृषि कार्यालय के स्टाफ द्वारा कृषि अधिकारी को बदनाम किया जा रहा था उसे कृषि अधिकारी ने लाइसेंस को निर्गत कर साबित कर दिया व कहा की स्टाफ में कोई नही व्यापारी पैसा नही देगा, वह मुझसे सीधे संपर्क करें | इस कार्य से व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गयी इस कड़ी में आज प्रदेश अध्यक्ष जी.सी. सिंह चौहान के नेतृत्व में अनेकों व्यापारियों के साथ ए.डी.एम. प्रशासन अमित कुमार जी को फूल माला पहनाकर कर हार्दिक अभिनन्दन एवं उनका स्वागत किया | इस अवसर पर प्रदेश महामन्त्री अवतार सिंह मोंगा, प्रदेश मिडिया प्रभारी पी.एन. शर्मा, जिलाध्यक्ष शिव नारायण मिश्रा (बब्बू मिश्रा), इम्तियाज खान,राधे श्याम पाण्डेय (अंशु), श्याम कुमार गुप्ता, आर्यन मिश्रा, महेश गुप्ता, दिनेश मौर्या आदि लोगों की उपस्थिति सराहनीय रही |

इम्तियाज अहमद खान रायबरेली