🔴देवरिया
🔻सोनुघाट

रविवार को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री किसान गरीब मजदूर नौजवानों की मजबूत आवाज स्मृति शेष चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव बेचूलाल चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ सर्वप्रथम चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। सपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष उमेश नारायण साईं ने पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि आज चौधरी चरण सिंह जी हम लोगों के बीच नहीं हैं लेकिन उनकी कृतियां अभी भी जीवित हैं चौधरी चरण सिंह जी के बताए रास्ते पर ही चलकर देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाएगा सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए बेचेलाल चौधरी ने अपना श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि चौधरी चरण सिंह जी की सोच थी कि जब तक हमारे देश का किसान मजदूर नहीं होगा तब तक देश का समुचित विकास संभव नहीं है क्योंकि देश की संपूर्ण आबादी का लगभग 90% लोग गांव में निवास करते हैं जब तक सभी आर्थिक रूप से संपन्न नहीं होंगे हमारे देश के लोग शिक्षा स्वास्थ्य बेरोजगारी से जूझते रहेंगे ।चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर अपना श्रद्धा सुमन दीनानाथ चौधरी, राम खेदु यादव, योगेंद्र यादव ,छोटेलाल चौरसिया ,बबलू ,राम आशीष यादव, सतीश पटेल ,अर्जुन यादव, बिक्कू, लालमन यादव सुनील शर्मा लाल बहादुर यादव, रामायण यादव, राधेश्याम यादव ,विजय लाल ,धीरेंद्र यादव ,विरेंदर यादव, शैलेश यादव प्रधान उपस्थित रहे। बैठक का संचालन पूर्व विधानसभा अध्यक्ष देवरिया सदर दीनानाथ चौधरी ने किया।