🛑जी.पी दुबे
संवाददाता
97210 711 75

🟥बस्ती 20 सितंबर कप्तानगंज थाना क्षेत्र के राजस्व ग्राम कौड़ी कल खुर्द के कौड़ी कल बुजुर्ग गांव में बीती रात चोरों ने जमकर उत्पाद मचाया |

एक साथ चार घरों में हयी चोरी ने जहां ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है, वहीं पुलिस के रात्रि गश्त की पोल भी खोल रहा है |

 

 

एक साथ कई घरों में हुए भीषण चोरी ने चर्चाओं का बाजार भी गर्म कर दिया है |
गांव वालों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस तथा बाद में पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी एकत्रित किया |
वही कप्तानगंज थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय ने बताया कि पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे |