🛑विनय कुमार गुप्ता

 

🟥रुद्रपुर तहसील। देवरिया के सदर विधायक त्रिपाठी अपनी बयानों के लिए आज चर्चा में आ गए है अपने फेसबुक और ट्विटर अकाउंट पर रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के फ़तेहपुर की घटना में सत्यप्रकाश दुबे सहित परिवार के पांच लोगों की निर्मम हत्या के बाद आक्रोश व्यक्त किया। सत्य प्रकाश दूबे के बेटे देवे़श के आंसुओं को पोछने वह सबसे आगे पहुचे देवेश को हर तरह के मदद का आश्वासन भी दिया और जिले के भूमाफियाओं और अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोला, कानून के चाबुक से इन्हें उखाड़ फेंकने का आह्वान भी किया, लगातार जमीन के मामलों में हुई हत्या पर

 

 

नाकारा व भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ अपनी आवाज उठाकर चर्चा में रहते है जनता भी ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों और व्यवस्था से त्रस्त है, बिधायक शलभ मणि ने अपने अकाउंट पर आगे लिखा है कि मुख्यमंत्री जी तुम्हारा माकूल इलाज करेंगे, देवरिया है, देवभूमि ईमानदारों/कर्मठों को सर आंख पर बैठाती है, तो बेईमानों और नाकारों को थूकते हुए विदा भी करती है। इससे पहले भी वह खोराराम क्षेत्र के बसडिला में संजय सिंह की हत्या के बाद भू माफ़िया के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रशासन को चेताया था। जनपद में जिस तरह से जमीनी मामलों में घटनाएं घट रही हैं कहीं ना कहीं इसके पीछे हु माफियाओं का हाथ होने से भी इनकार नहीं किया जा सकता, और इनको संरक्षण देने में भी भ्रष्ट अधिकारियों कर्मचारियों का हाथ होता है ऐसे विवादित मामलों में सफेदपोश भी संरक्षण देने में पीछे नही रहते जिससे जनपद के गरीब व किसान काश्तकार छोटे-छोटे मामलों में भी तहसीलों थानों का चक्कर लगाकर तक जा रहे हैं फतेहपुर हत्या कांड में मारे गए सत्य प्रकाश दुबे ने भी इसी वर्ष 22 फरवरी को भी अपने जमीन के विवाद को प्रार्थना पत्र द्वारा उठाया था और हत्या कि आशंका जताई थी। अधिकारी इनके बातों पर विश्वास करते हुए यदि समय रहते भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर दिया होता है आज देवेश के सिर से माँ बाप का साया नही उठता। शलभ मणि त्रिपाठी का भू माफियाओं के खिलाफ आवाज बुलंद करना पूरी तरह लाजिमी है जनता ऐसे नेताओ को अपना हमदर्द मानती है।