✍️उमानाथ यादव 9415739625

🔺रायबरेली,उत्तर प्रदेश का विधान सभा चुनाव सरगर्मी देखने को मिल रही है। वही रायबरेली की सरेनी विधानसभा की बहुचर्चित सीट पर बसपा प्रत्याशी ठाकुर प्रसाद यादव ने अपने निजी आवास पर सेक्टर प्रमुख और बूथ अध्यक्षो संग बैठक किया। और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा।कि इस बार मजबूती के साथ विधानसभा में चुनाव लड़ना है। गरीब व मजदूर इस भारतीय जनता पार्टी की सरकार में परेशान हो चुका है आम आदमी महंगाई की मार झेल रहा है। आवारा पशुओं से किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए दिन रात खेतों की रखवाली कर रहे हैं। आम आदमी को थाना वा तहसीलों में न्याय नहीं मिल रहा है।इस सीट को जीतकर 2022 मे कु बहन जी की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है। विधानसभा प्रत्याशी ठाकुर प्रसाद यादव और जिला अध्यक्ष बालकुमार गौतम की अध्यक्षता में पवन गौतम ब्लाक अध्यक्ष लालगंज भीम आर्मी छोड़कर बसपा में सैकड़ों की संख्या में शामिल हुए। इस मौके पर जिला महासचिव रामबिलास लोधी, जिला सचिव अजीत लोधी, विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, गुड्डू यादव,समेत अन्य बसपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।