रुद्रपुर देवरिया। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने बस स्टेशन चौराहे पर चुनावी प्रचार प्रसार को लेकर भाजपा सरकार मांगे मोर लिखित पोस्टर जारी किया।

इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी हाथों में भाजपा सरकार मांगे मोर लिखें स्लोगन को प्रचारित किया। और नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता के विश्वास पर खरी उतरी है और फिर से उत्तर प्रदेश में बहुमत वाली सरकार बनाने जा रही है कार्यक्रम में। पूर्वी चंपारण के विधायक श्याम जी यादव, जिला मंत्री महेश मणि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, विनोद गुप्ता, सभासद जितेंद्र गुप्ता तेज प्रताप गुप्ता ओम प्रकाश वर्मा, वैभव सिंह अरविंद शुक्ल, रमेश सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।