✍️जी. पी. दुबे
संवाददाता
9721071175

🟥बस्ती 1 जुलाई नगर पंचायत नगर बाजार के टोला बसनीडीह निवासी व नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी रामकृपाल यादव व उनके भतीजे नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी मनोज कुमार यादव के बीच मारपीट और जान से मारने की धमकी की तहरीर दोनों पक्ष द्वारा थाने पर दिया गया |

मनोज यादव पुत्र राम दवन यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाते हुए कहा है की उनके पिता राम दवन यादव जो फुलवरिया गौड के पास विद्यालय चलाते हैं उस जमीन के खानगी बंटवारे में समझौते को ना मानते हुए चुनावी रंजिश को लेकर विपक्षियों ने गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए उनके पिता राम दवन के ऊपर कुदाल से प्रहार कर दिया जिसमें वह घायल हो गए और बाल बाल बचे | इस हमले में मेरी बेटी आराध्या भी घायल हो गयी |
मनोज यादव ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकृपाल यादव, राम शब्द यादव, विशाल और विकास के नाम नामजद तहरीर दिया है|
इसी मामले में दूसरे तरफ से राम शब्द यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है की खानगी बंटवारे में समझौते को ना मानते हुए राम दवन यादव, बंश बहादुर यादव, मनोज यादव अपशब्द कहते हो जान से मारने की धमकी देते हुए हाकी, कुलाहड़ी और बेट से पीटने लगे | जिसमें हमारी पुत्री प्रीति वा बेटा अंसुल घायल हो गए |
गौरतलब है कि रामकृपाल यादव एवं मनोज यादव चाचा भतीजे हैं तथा दोनों ने नवनिर्मित नगर पंचायत नगर बाजार के अध्यक्ष पद के चुनाव में प्रत्याशी रहे हैं |
थानाध्यक्ष नगर जनार्दन प्रसाद ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है | मामले की जांच की जा रही है |