✍️विनय कुमार गुप्त

🟥रुद्रपुर देवरिया। सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती मनाई गई। विद्यालयों पर बाल दिवस का आयोजन किया गया। जिसमे छात्र छत्राओ ने चाचा नेहरू को याद किया। उपनगर के उदय अकादमी स्कूल के सैकड़ो की संख्या में छात्र छत्राओ ने भव्य रूप से प्रभात फेरिया निकाली जिसमे झांकी के माध्यम से वीरांगनाओं ,चाचा नेहरू और देश के शहीद सेनानियों को याद किया गया। रामचक स्थित प्रत्यूष विहार स्कूल पर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ जहा पर खण्ड शिक्षा अधिकारी जया राय द्वारा वृक्षारोपण किया गया। मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा, ईO रविकांत मणि, प्रधानचार्य राणा प्रताप सिंह, सभासद जितेंद गुप्ता,सुनील गुप्ता,उद्धव गुप्ता,मनोज कुमार भाटिया,विकास कुमार, रामप्रवेश भारती, मौजु रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर भी बाल दिवस मनाया गया जहा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें छात्रों ने अपना हुनर दिखाया। शिवकुमारी मौर्य,मनोज कुमार भाटिया,सन्नी सिंह नौशाद आदि लोग उपस्थित रहे।