मृत बालक की मां रूबी ने कहा डॉ पुर्जा छीन लिए और सादा कागज पर जबरदस्ती लिया अंगूठे का निशान

✍️ANA/Arvind Verma

🟥खगड़िया। ज़िला मुख्यालय स्थित मील रोड में डॉ अर्णव आलोक के क्लिनिक में इलाज के क्रम में एक वर्षीय बालक की क्लिनिक में ही मृत्यु हो गई। मृत बालक के पिता मथुरापुर निवासी राजू पासवान और माता रूबी देवी हैं। रूबी देवी के अनुसार डॉक्टर की लापरवाही से मेरे बच्चे की मृत्यु हुई। उसके बाद डॉक्टर ने मेरे हाथ से पुर्जा छीन लिए और जबरदस्ती सादे कागज पर मेरे अंगूठे का निशान ले लिया। घटना के तुरंत बाद क्लिनिक में परिजनों ने हंगामा खड़ा किया। सूचना मिलते ही खगड़िया थाना से पुलिस टीम पहुंची। पुलिस के आने के बाद ही डॉक्टर सामने आए। मृत बालक के माता और पिता का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। क्लिनिक पर काफ़ी भीड़ एकत्रित हो गई।