✍️ विनय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
🔴प्रतिनिधि रुद्रपुर देवरिया
नव चयनित आई ए एस अर्पित गुप्ता का शनिवार को शिवम सेवा संस्थान द्वारा जी आर टावर खजुहा चौराहा पर आयोजित सम्मान समारोह में अर्पित गुप्ता को लोगो ने बुगे देकर तथा माल्यापर्ण कर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर अर्पित गुप्ता ने कहा कि किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए कड़े परिश्रम की जरूरत हैं। बहुत सी परिस्थितियों का सामना करना पड़ता हैं जिससे मुकाबला कर सफलता हासिल की जाती हैं।
उन्होंने तैयारी कर रहे बच्चों के सवाल आमन्त्रित कर उनके समाधान का उपाय भी बताया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक देवरिया प्रो0 डॉ सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान परिवेश में प्रशासनिक अफसरों के ऊपर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के साथ लोगो की अपेक्षाओं और शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना होता है,
उन्होंने कहा कि 24 वर्ष से कम की उम्र में अर्पित गुप्ता ने यह गौरव हासिल हुआ है, जो अन्य अध्ययन रत छात्रों का अवश्य उत्साह वर्धन करेगा।
कार्यक्रम को भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छट्ठे लाल निगम, ई0 सुशील चन्द्र, डॉ यशवंत सिंह,मदन मोहन गुप्त, जितेंद्र गुप्ता सहित अनेक वक्ताओं ने सम्बोधित किया।
भोला गुप्ता, मनीष गुप्ता, रमेश गुप्ता चंद्रभूषण गुप्त,गगन बिहारी गुप्त,राधेश्याम गुप्त, तेजप्रताप गुप्त गौरव गुप्ता, मानस गुप्ता,आदि लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री दुग्धेश्वर नाथ मंदिर के पीठाधीश्वर महंत रमाशंकर भारती ने की