✍️विनय कुमार गुप्ता।

🛑रुद्रपुर देवरिया। बुधवार को सांयकाल पूरे विश्व में भारत का डंका बजा जब चंद्रयान-3 ने रचा इतिहास चंद्रयान-3 चांद की सतह पर उतरा, साउथ पोल पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ भारत दक्षिणी ध्रुव पर स्पेसक्राफ्ट लैंडिंग करने वाला पहला देश बन गया। इस सफलता पर दलगत भावनाओ से ऊपर उठकर लोगो ने बधाई दी। भाजपा नेता मोहन उपाध्याय के आवास पर लोगो ने लड्डू खिलाई और भारत माता के जयघोष लगाए।
चेयरमैन प्रतिनिधि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छट्ठेलाल निगम,ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश के बैज्ञानिको ने आज इतिहास रचा है चंद्रयान की सफलता के पीछे बैज्ञानिको के साथ 140 करोड़ देश वासियों की प्रार्थना आज सफल हुई है।
भाजपा प्रदेश सहसंयोजक अनिल कुमार पांडेय, मोहन उपाध्याय, अंकित प्रताप तिवारी, ई सुशील चन्द्र गुप्त, शिवहरि त्रिपाठी,, मदनपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष इज़हार खान, मनोज कुमार भाटिया, जय रतन चौरसिया,अंकित मणि त्रिपाठी, अजय जायसवाल, सुशील निगम, लालबचन सोनकर,रमेश गुप्ता, वही पूर्व न.पं अध्यक्ष सुभाष चंद्र मद्धेशिया वीरेंद्र शर्मा, महेश वर्मा,लल्लन गुप्ता ने इस सफलता के लिए इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दिया।