🔴उमानाथ यादव 30जून 2022

🔻रायबरेली – जनपद रायबरेली के विकासखंड महाराजगंज अंतर्गत ग्राम सभा जनई में शनिवार को क्षेत्र के समाजसेवी द्वारा जनाई ग्राम सभा में स्थित मां चौहट्टा देवी मंदिर के स्थान पर मां दुर्गा की प्रतिमा लगाने का निर्णय लिया गया है जो सर्वसम्मति से सभी लोगों ने दुर्गा प्रतिमा लगाने की अनुमति प्रदान किया और जिसके बाद क्षेत्रवासियों द्वारा अशोक सिंह व सुरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में दुर्गा बरात निकालकर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए मां अहरवां देवी मंदिर में मां की पूजन अर्चन किया और इसके बाद प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा किया गया और इसके बाद भंडारे का कार्यक्रम आयोजित कर हजारों लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में दीप नारायण सिंह पप्पू सिंह जीत बहादुर सिंह अर्जुन सिंह अरुण शर्मा शिव नायक सिंह राजकुमार यादव विवेक द्विवेदी अर्जुन सोनकर अर्जुन सिंह सहित भारी संख्या में श्रद्धालु गण मौके पर उपस्थित थे