🔴संत कबीर नगर / पौली ब्लॉक मुख्यालय के बगल में स्थित बाबाकंकण्डेश्वर मंदिर  परिसर से मंगलवार को गायत्री महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में क्षेत्र के लोगो ने बड़े उत्साह से भाग लिया।
बाबा कंकडेश्वर नाथ मन्दिर परिसर से कलश यात्रा पौली,अमौली होते हुए दौलतपुर कुआनो नदी के तट पर स्थित देइमाता के स्थान पर पहुँची। जहाँ यज्ञाचार्य मुरलीधर द्विवेदी ने मुख्य यजमान संजय सिंह को सपत्नीक जल के देवता वरुण देव का वैदिक मंत्रों द्वारा अर्चन -पूजन कराने के बाद कलश में जल भरवाया। इसके बाद कलश यात्रा पुनः यज्ञ स्थल पर पहुँची। जहाँ आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञ मंडप में कलश स्थापित किया गया। इस मौके परमात्मा तिवारी, लालसाहब सिंह,सुमंत राव,लालजी सिंह,रामअधीन पाण्डेय,चंदप्रकाश तिवारी,बृजराज तिवारी, घनश्याम,धर्मनाथ सिंह,तालुकदार राव,प्रवीण तिवारी,उमेश सिंह सहित क्षेत्र एवं गांव के बहुत से लोग मौजूद रहे ।