✍️शैलेश त्रिपाठी रिपोर्टर

🔴घघसरा -गोरखपुर  शारदीय नवरात्रि में जगह जगह सजे पांडालों में मां दुर्गा के प्रतिमा को स्थापित कर मां जगदम्बे ‌के भक्तजनों द्वारा पूजा अर्चना किया जा रहा है। वहीं नवसृजित नगर पंचायत घघसरा बाजार में मां जगदम्बे दुर्गा पूजा समिति द्वारा अष्टमी को नन्हीं कन्याओं को सजाकर माता रानी के तीन रूप में तैयार कर गाजे बाजे के साथ भव्य झांकी निकाली गई। यह झांकी बाबा तुलसीदास नगर कोड़री उर्फ हड़ही में स्थापित किया गया दुर्गा पूजा पांडाल से शुभारंभ कर घघसरा बाजार से रिठुआखोर रोड होते हुए पुनः अपने स्थान पर आकर समाप्त हुआ। वहीं नहीं बच्चियों का मां दुर्गा का रुप लोगों के लिए पवित्र पावन पर्व शारदीय नवरात्रि में आस्था के प्रति लोगों के लिए काफी आकर्षित रहा तथा लोग जगह जगह रूक अपने मोबाइल से सेल्फी ले रहे थे। इस झांकी में कन्हैया, अनिल शाह, प्रज्जवल जायसवाल, विजय मौर्या, संजय मौर्या, धर्मेंद्र निषाद, अनिल शर्मा, बाबू शर्मा,अच्छे लाल गुप्ता, पन्नें लाल गुप्ता, विकास भट्ट, संतोष गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता,सर्वेश वर्मा,कम्बू वर्मा, दुर्गेश वर्मा, संतोष वर्मा, घनश्याम वर्मा, अरविंद कसौधन, अरविंद चौधरी, सुधीर चौधरी, ऋषि कसौधन, अभिषेक शर्मा, शिवानंद आदि लोग शामिल रहे।