विनय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
रुद्रपुर देवरिया।
शनिवार को महिला बाल विकास मिशन के द्वारा तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बर्दगोनिया मे महिलाओं की बैठक कर उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए शासन द्वारा दी जाने वाली योजनाओ से अवगत कराया गया।
एनजीओ की रागिनी शाही,।सुमन तिवारी ने उपस्थित महिलाओं को घर पर खाली समय मे एलईडी बल्ब बनाने की विधि तथा मशालों की पैकिंग कर आर्थिक रूप से हर महीने नकद आय के स्रोत की जानकारी दी गई। तथा पढ़ी लिखी बालिकाओं को सिलाई कढ़ाई के साथ मेकअप के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर नकद रूप आमदनी के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्यतिथि निषाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा गांव में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाओं के माध्यम से सीधा लाभ पहुंचा रहे हैं गांव की महिलाओं के आत्मनिर्भर होने से देश मजबूत बनेगा। श्री सिंह ने कहा कि
महिलाओं को घरों पर खाली समय में एनजीओ के माध्यम से उनको घर बैठे बैठे ।प्रशिक्षण देकर तथा तमाम तरह के कार्यों से निपुण करके नगर आमदनी का जरिया बनाया जा रहा है जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो जाएंगी इस मौके पर राजेश सिंह श्रीनेत ने दी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया।