⭕वीरेंद्र सिंह

**********
🛑 अमेठी कम्पोजिट विद्यालय भेलाई कला, तिलोई-अमेठी में खेल के महापुरुष,मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।प्रधानाध्यापक धीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ- अमेठी ने मेजर ध्यानचंद के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला एवं विभिन्न प्रकार के खेलों के बारे में बच्चों को बताया,और खेल से होने वाले मानसिक व शारीरिक लाभ के बारे मे विस्तार से बताया। अमिता जायसवाल ने बच्चों को योग कराया व पिरामिड बनवाया। सुचित्रा सती ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर बच्चों से निबन्ध प्रतियोगिता कराया।
शशि कुमारी सिंह ने बच्चों को क्रिकेट व बैट-मिण्टन का खेल खिलाया। पल्लवी श्रीवास्तव ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा चार्ट पेपर पर बनायी, उसी प्रतिमा को दिखाकर बच्चोंं को मेजर ध्यानचंद का परिचय कराया गया। प्राची श्रीवास्तव व सरिता सिंह ने खेल पर पोस्टर प्रतियोगिता सम्पन्न करायी।प्रतिभागी समस्त बच्चों को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में बच्चों को आशीर्वाद देने पहुंचे मो० इस्माईल खान ,पूर्व प्रधानाध्यापक विकास क्षेत्र- सलोन,ने बच्चों को शिष्टाचार व संस्कार सिखाया,व विद्यालय के उत्तरोत्तर विकास की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सुशील तिवारी- पत्रकार, धर्मेन्द्र मौर्य- पत्रकार, एवं प्रभावती- अनुचर उपस्थित रहे।