🟠वाराणसी  हिमांशु नागपाल, मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, खेल विभाग, माध्यमिक षिक्षा विभाग एवं पंचायती राज विभाग, वाराणसी के सहयोग से ग्राम पंचायत स्तर, न्याय पंचायत स्तर, विकास खण्ड स्तर एवं जनपद स्तर पर ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताओं के आयोजन हेतु *‘‘खेलो बनारस-2022’’* की वेबसाइट *http://khelobanaras.com* एवं लोगो तैयार किया गया है, जिसका श्री स्वतंत्रदेव सिह जी मा0 जल संसाधन मंत्री,उ0प्र0 द्वारा दिनांक 31-10-2022 को लांच की जायेगी। उक्त वेबसाईड पर जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक विद्यालयों के समस्त बच्चों एवं ग्राम पंचायतों में उक्त विभागों के माध्यम से अधिक से अधिक संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों का पंजीकरण किया जायेगा। प्रतियोगिता में एक लाख प्रगतियोगियों के प्रतिभाग करानेे का लक्ष्य रखा गया है। प्रतियोगगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाडियों को पार्टिसिपिकेशन सर्टिफिकेट दिया जायेगा। ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत, विकास खण्ड एवं जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले खिलाडियों को प्रमाण पत्र दिया जायेगा। जनपद में प्रथम स्थान पाने वाले बच्चों के नाम पर उनके ग्राम पंचायत स्थित खेल के मैदान का नामकरण किया जायेगा। ’’खेलो बनारस-2022’’ के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनपद के राष्ट्रीय/अन्तराष्ट्रीय खिलाडियों का सहयोग लिया जायेगा।

*विभिन्न स्तरों पर खेलों के आयोजन की प्रस्तावित तिथि-*
1. ग्राम पंचायत स्तर- 19 नवम्बर 2022
2. न्याय पंचायत स्तर- 22 नवम्बर 2022
3. विकास क्षेत्र स्तर- 26 नवम्बर 2022
4. जनपद स्तर- 30 नवम्बर, 2022 एवं 01 दिसम्बर, 2022
*आयोजित खेल-*
“खेलो बनारस”2022 की रोचक पहल खेलों को बढ़ावा देने के साथ-साथ खेलों को ग्रामीण युवक एवं युवतियों से जोड़ना है। इस पहल के उद्देश्यों को पूर्ण करने का दायित्व जिला युवा कल्याण विभाग, जिला पंचायत राज विभाग, क्षेत्रीय क्रीड़ा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग तथा बेसिक शिक्षा विभाग वाराणसी द्वारा उठाया गया है। यह खेल महिला तथा पुरुष दोनों वर्गों में आयोजित किए जा रहे हैं। इन खेलों में प्रतिभागी दो आयु वर्गों (11 वर्ष से 16 वर्ष तक तथा 16 वर्ष से ऊपर) में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु पंजीकरण वेबसाइट पर तथा ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक द्वारा किया जायेगा, जो भी प्रतियोगी प्रतिभाग करना चाहते है वे खेल के स्थान पर भी अपना पंजीकरण करा सकते है।
उक्त खेलों का विवरण निम्नलिखित है-
1. एथलेटिक्स-दौड़ 100, 200, 400, 800, 1500 और 3000 मीटर। चक्का फेंक, भाला फेंक एवं गोला फेंक। ऊंची कूद एवं लंबी कूद।
2. कुश्ती महिला – 43, 46 ,49, 52, 56 किग्रा०। पुरूष – 50, 54, 58, 63, 69 किग्रा०।
3. भारोत्तोलन-महिला एवं पुरुष महिला – 48, 53, 58, 63 किग्रा०। पुरुष – 56, 62, 69, 77 किग्रा०।
4. खो खो – महिला एवं पुरुष ।
5. कबड्डी-महिला एवं पुरुष ।
6. वालीबॉल-महिला एवं पुरुष।
7. पुशअप
8. स्कीपिंग- बालक एवं बालिका
9. चिनअप
*विभिन्न स्तर पर आयोजित होने वाले खेल-*
1. ग्राम पंचायत स्तर पर- एथलेटिक्स,कुश्ती, पुशअप, स्कीपिंग, चिनअप।
2. न्याय पंचायत स्तर पर-एथलेटिक्स, कुश्ती (ग्राम पंचायत स्तर पर विजेता खिलाड़ियों के मध्य) वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, पुशअप, स्कीपिंग, चिनअप।
3. विकास क्षेत्र स्तर पर-एथलेटिक्स, कुश्ती, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, पुशअप, स्कीपिंग, चिनअप भारोत्तोलन(न्याय पंचायत स्तर पर विजेता खिलाड़ियों/टीमों के मध्य)।
4. जनपद स्तर पर-एथलेटिक्स,कुश्ती, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, पुशअप, स्कीपिंग, चिनअप भारोत्तोलन(विकास क्षेत्र स्तर पर विजेता खिलाड़ियों /टीमों के मध्य)।
अतः जनपद वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्र के पुरूष एवं महिला खिलाड़ियों से अपील है कि उक्त खेलों में प्रतिभाग करने हेतु अधिक से अधिक संख्या में वेबसाइड पर अपना पंजीकरण कराने का कष्ट करें।