रहमत अली, सदर खगड़िया और रमेश कुमार गोगरी के नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी होंगे

🛑ANA/Arvind Verma

🟥खगड़िया (बिहार)। बिहार सरकार, गृह विभाग (आरक्षी शाखा), पटना द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुमित कुमार (2013) का स्थानांतरण नालंदा जिलांतर्गत हिलसा के अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक, विशेष कार्य बल, पटना के रहमत अली का स्थानांतरण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर खगड़िया के पद पर किया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, धमदाहा, पूर्णिया के रमेश कुमार का स्थानांतरण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गोगरी के पद पर किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक ( मुख्यालय) सारण सौरभ जायसवाल का स्थानांतरण अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बोध गया तथा अतिरिक्त प्रभार मंदिर परिसर सुरक्षा, बोध गया किया गया है। सनद रहे सुमित कुमार अपने कार्य काल में अपराधियों पर नकेल कसने, शान्ति व्यवस्था कायम रखने, गरीबों को न्याय दिलाने, गुंडागर्दी करने वालों को सबक सिखाने, सिविल पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों पर जमकर कार्य किया। अमित सुमित की जोड़ी के नाम से विख्यात सुमित कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित अनुराग के साथ मिलकर कार्य करने का एक अलग ही अंदाज था, परिणाम स्वरूप क्षेत्र में अमूमन शान्ति कायम रही। बिहारी पॉवर ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ अरविन्द वर्मा के अनुसार “अमित सुमित की जोड़ी” की कहानी फर्किया के इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जायेगा। डॉ अरविन्द वर्मा ने सुमित कुमार के अच्छे स्वास्थ्य एवं लंबी उम्र की कमना ईश्वर से करते हुए कहा अपने नए कार्य स्थल हिलसा, नालंदा को भी अपराध मुक्त करने में अपना योगदान अवश्य देंगे।