✍️जी. पी. दुबे
संवाददाता
9721071175

🟥बस्ती 20 जून ओपेक चिकित्सालय कैली में लड़के के बदले लड़की देने का मामला प्रकाश में आ रहा है |

लालगंज थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी प्रसव पीड़ा होने पर कैरी अस्पताल में भर्ती कराया |
परिजनों का कहना है कि डिलीवरी होने के बाद नर्स ने परिजनों से कहा कि लड़का हुआ है | परिजनों ने लड़का होने की खुशी में नर्स को उपहार भी दिया |
मगर परिजनों का आरोप है कि हॉस्पिटल ने धोखा करते हुए लड़के के बदले उनको लड़की पकड़ा दी जबकि फाइल में भी लड़का पैदा होना दर्ज है |
वही बच्चे की मां का भी कहना है कि बच्चा पैदा होने के बाद उसे भी लड़का पैदा होना बताया गया |
परिजनों ने इसकी शिकायत अस्पताल प्रशासन को दी लेकिन अस्पताल प्रशासन उनकी बातों को नहीं माना तो परिजनों ने इसकी शिकायत सीएमओ एवं पुलिस को भी दी लेकिन सीएमओ द्वारा कोई कार्रवाई अभी तक नहीं की गई | जबकि पुलिस का मानना है कि फाइल के साथ छेड़छाड़ की गई है |
परिजनों ने कहना है कि वह इसके खिलाफ अस्पताल के सामने उपग्रह प्रदर्शन करेंगे और इसकी सारी जिम्मेदारी है अस्पताल प्रशासन की होगी |