🟠सन्तकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष के डी यादव ने लोक आस्था के पर्व छठ पूजा पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि छठी मइया की कृपा से प्रदेश में सबके जीवन में सुख और खुशहाली बनी रहे। श्री यादव ने कहा कि लोक आस्था, प्रकृति प्रेम, पवित्रता और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पर मेरी तरफ से सभी माता-बहनों को मंगल कामना देता हूं. छठी मइया की कृपा से हमारे प्रदेश में सबके जीवन में सुख और खुशहाली बनी रहे, यही प्रार्थना। उन्होंने कहा कि भारतवर्ष आरंभ से ही उत्सवधर्मी देश रहा है। इन्हीं त्योहारों के साथ छठ पर्व का अपना एक अलग ही महत्व है। छठ पूजा सूर्य और उनकी बहन छठी मइया को समर्पित है। हिंदू धर्म सूर्य को देवताओं का राजा और ज्योतिष का गुरु भी माना जाता है। सूर्य ही वह देवता हैं जिन्हें प्रत्यक्ष और मूर्तरूप में देखा जा सकता है। प्रातः काल में सूर्य की पहली किरण (ऊषा) और सायंकाल में सूर्य की अंतिम किरण (प्रत्यूषा) को अर्घ्य देकर दोनों का अभिवादन और आभार प्रकट किया जाता है। क्योंकि यही वे शक्तियां हैं जो हमें आजीवन ऊर्जा प्रदान करती है।
✍️अभिनाष जायसवाल
9918214226