सभी विद्यालयों में जाकर टीम ने बच्चों को किया जागरूक

✍️विनय कुमार गुप्ता

🟥रुद्रपुर देवरिया।
राष्ट्रीय कृमि दिवस पर शुक्रवार को रुद्रपुर ब्लॉक के इंटर कॉलेज और प्रा विद्यालय, तथा आगनबाड़ी सेंटर पर 01 से 9 वर्ष के सभी बच्चों को कृमि की गोली खिलायी गयी है।
चिकित्साधिकारी डॉ दिनेश यादव के नेतृत्व में एच ई ओ विकास कुमार के साथ चिकित्सक कर्मचारियों की टीम ने सभी विद्यालयों में जाकर कृमि को लेकर बच्चों को सचेत किया और बताया की बच्चे अपना नाखून छोटे और साफ रखे, हमेशा साफ पानी का सेवन करे। कभी भी फल को हमेशा धो कर सेवन करे। भोजन करने से पहले हाथ जरूर धोये। हर समय जूते और चप्पल जरूर पहने, अपने आस पास सफाई जरूर रखे, हमेशा शौचालय का प्रयोग करे खुले मे ना जाए। इस तरह लोगो को जागरूक किया।
इस दौरान डा० सुशील कुमार मल, अध्यापक पूनम गोंड, आशुतोष निगम, चेत्रपाल कुशवाह, विवेक जायसवाल आदि मौजूद रहे।