🟥उमानाथ यादव।

🟠रायबरेली – जनपद के उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल रायबरेली इकाई के द्वारा कुटिया चौराहा भरसना में व्यापार मंडल का गठन विगत दिनों किया गया था जिसका शुक्रवार की दोपहर में शपथ ग्रहण आयोजित किया गया उसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा थे एवं कार्यक्रम का संचालन मनोज रस्तोगी ने किया जिसमें

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसंत सिंह बग्गा ने कहा कि हमारा संगठन सदैव व्यापारियों के हित में रात दिन एक कर के कार्य करता है और हमें व्यापारियों के हित में सदैव चिंता बनी रहती है तथा व्यापारियों का उत्पीड़न कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कोई भी अधिकारी अगर व्यापारियों को फर्जी तरीके से उत्पीड़न करेगा तो उसके खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी तथा शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम में कुटिया चौराहा भरसना के अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह उर्फ दीपू सिंह व उनकी सभी कार्यकारिणी के सदस्यों को अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई गई तथा व्यापार मंडल अध्यक्ष कुटिया चौराहा ने सभी को आश्वस्त किया कि हम सभी व्यापारियों के हित में सदैव लड़ाई लड़ने के लिए तत्पर रहेंगे और किसी का उत्पीड़न नहीं करने देंगे इस कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल रायबरेली से आए मुकेश रस्तोगी डलमऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष रामगोपाल वैश्य दिनेश मौर्या अनुज त्रिवेदी अरविंद अग्रवाल विवेक शर्मा सरयू प्रसाद सोनकर इत्यादि लोगों ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित भी किया इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अशोक यादव अरविंद त्रिवेदी आजाद सिंह दयाशंकर वीरेंद्र कुमार साहू मुन्ना सोनी संत कुमार यादव सुरेश कुमार राठौर मुन्ना सिंह अनिल द्विवेदी सुरेंद्र कुमार योगेंद्र सिंह राहुल सिंह दिलवर अली विनोद मेडिकल स्टोर हरि शरण यादव छोटे लाल गुप्ता सहित अन्य तमाम व्यापारी मौके पर उपस्थित थे तथा कार्यक्रम के पहले स्वागत गीत कीर्तन मंडल के द्वारा गाया गया