✍️वकील अहमद सिद्दीकी

बनकटी, बस्ती……..शनिवार को बनकटी क्षेत्र पंचायत सभाकक्ष मे भाजपा किसान मोर्चा नगर पंचायत बनकटी में किसान प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन कर सरकार की उपलब्धियों को गिनाया गया। भाजपा किसान मोर्चा की प्रत्येक नगर निकाय में होने जा रहे किसान प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन नगर पंचायत बनकटी मे किया गया। कार्यक्रम की शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर के पूर्व विधायक दयाराम चौधरी द्वारा पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम का संचालन रवि चन्द पान्डेय ने किया मुख्य अतिथि दयाराम चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में व्यापक विकास करने का प्रयास कर रही है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को विस्तार पूर्वक बताते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर सूखा, बदहाली, अराजकता के लिए जाना जाता था ।प्राकृतिक सौंदर्य और संसाधनों से समृद्ध होने के बावजूद शरारती तत्वों के द्वारा प्रदेश की तस्वीर बहुत खराब तरीके से प्रस्तुत किया जाता था। पर आज माहौल आपके सामने हैं।
किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिलीप पान्डेय ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में काम करके सरकार ने विकास के नए मानक स्थापित किए हैं।तमाम विसंगतियों पर सुधार की प्रक्रिया को प्रगति मिली है। महिला,सुरक्षा, रोजगार, परिवहन, सड़क, कृषि ,सहित अन्य क्षेत्रों में आजादी के बाद पहली बार व्यापक सुधार हुए हैं।
ई०अरविन्द पाल ने कहा कि जनहित के लिए सरकार की पूरी प्रतिबद्धता के साथ चौमुखी विकास कार्य किया है। देश में कई योजनाओं में यूपी में प्रथम स्थान हासिल किया है।प्रथम पुरस्कार, प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रथम स्थान, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योगों की स्थापना में अग्रणी,स्वच्छ भारत मिशन में शौचालय निर्माण में प्रथम, पीएम किसान सम्मान निधि योजना लागू करने में प्रथम, सौभाग्य योजना में विद्युत कनेक्शन देने में प्रथम स्थान हासिल करने में कीर्तिमान स्थापित किया है।
सभा में आए हुए सभी अतिथियों का किसान मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष अंकित पान्डेय ने आभार व्यक्त किया है।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता ई०अरविन्द पाल,प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह,राजेंद्र चौधरी, विवेकानंद शुक्ला, डां अनिल कुमार मौर्या, अंकित पान्डेय, मनोनीत सभासद रमेश अग्रहरि,शशि गौड़,आदि सम्मानित लोग उपस्थित रहे।