अब्दुल गफ्फार खान की रिपोर्ट,गोरखपुर(ब्रह्मपुर)
क्षेत्र के ग्रामसभा राजी जगदीशपुर के बागेश्वरी टोले पर शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने राजीव गांधी जयंती के अवसर पर चौपाल लगाया।
चौपाल को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार किसानों, बेरोजगारों और गरीबों की विरोधी है। सरकार किसानों और गरीबों की पीड़ा सुनने वाली नहीं है। एक तरफ सरकार कहती है कि हम किसानों के हितैषी हैं और दूसरी तरफ किसान रात रात भर अपने खेतों में जग कर छुट्टा पशुओं से परेशान है। खेतों में किसानों की फसल नही होने पा रही है। प्रदेश में बेरोजगारों की लाइन लगी हुई है। कोई उनकी बातों को सुनने वाला नहीं है। विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर कांग्रेस द्वारा चलाए गए जय भारत महा अभियान के तहत गांव गांव में चौपाल लगाकर किसानों और ग्रामीणों को संबोधित कर देश तथा प्रदेश सरकार नैजवानो,किसानों की समस्याओं को नजरंदाज कर मनमानी कर रही है।उन्होंने कांग्रेसियों के साथ पूर्व पीएम राजीव गांधी की जयंती मनाया और श्रद्धा सुमन अर्पित किया। चौपाल के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष ने चौरीचौरा कांड के नायक अमर शहीद अब्दुल्ला के घर जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय, कांग्रेस नेता संतोष मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष अनवर अली, रघु ओझा आदि उपस्थित रहे ।