देवरिया।लखीमपुर खीरी में केन्द्रीय मंत्री के बेटे की गाड़ी से कुचल कर की गयी जघन्य हत्या एवं किसानों से मिलने जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के खिलाफ आज सैकड़ों कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया।आक्रोशित कांग्रेसियों ने टाउन हाल स्थित कांग्रेस कार्यालय से किसानों के हत्यारों पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर जूलूस निकाला।कांग्रेसजन भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए सुभाष चौक पहुँचे जहाँ पुलिस बल ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारियों के कड़े तेवर के चलते रोक नहीं पाये।बाद में कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में कलेकट्रेट गेट पर महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एस डी एम सदर को सौंपा।इस दौरान श्री गिरि ने कहा कि मोदी सरकार के मंत्री निरंकुश व तानाशाह हो गये हैं।अहंकार अब भाजपा नेताओं के सिर पर चढ़कर बोल रहा है।लखीमपुर खीरी की घटना इसका ज्वलंत प्रमाण है।दोषी केन्द्रीय मंत्री पुत्र एवं उनके हत्यारे समर्थकों को तत्काल जेल भेजा जाना चाहिए।इस जघन्य घटना के खिलाफ किसानो के साथ खड़ी हमारी नेता प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी दमनकारी औऱ लोकतंत्र विरूद्ध है।मोदी सरकार के हाथ किसानों के खून से सनी हुई है।इस सरकार को अब सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है।यह घटना भाजपा सरकार के ताबूत की आखिरी कील साबित होगी।हमारी मांगे है की मृतकों को दो करोड़ रुपए आर्थिक मदद,परिजनों को सरकारी नौकरी एवं घटना की जांच हाई कोर्ट के वर्तमान पांच जजों का पैनल बना कर किया जाए।
प्रदर्शन में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी जोन के चेयरमैन सुयश मणि त्रिपाठी,पुर्व जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह,युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशवचंद यादव,शहर अध्यक्ष आनन्द श्रीवास्तव सोनू,पुरुषोत्तम नारायण सिंह,दीनानाथ भारती,भागीरथी प्रसाद,जयदीप त्रिपाठी, जुलेख़ा खातून,विजय शेखर मल्ल रोशन, भरत मणि त्रिपाठी,नागेन्द्र शुक्ला,विजय बहादुर सिंह,मुकुंद भास्कर मणि,दीनदयाल प्रसाद,संदेश यादव,जवाहर चौहान,नीलेश त्रिपाठी,ज्ञानेंद्र मणि,सुबास राय,अमित गौतम,सत्यप्रकाश मणि,मुजफ़्फ़र हुसैन मंसूरी,मधु शर्मा,निर्मला वर्मा,कृष्णचंद दीक्षित,रीता देवी,लालसाहेब यादव,जनार्दन कुशवाहा,राशिद अंसारी,आलोक त्रिपाठी, अमूल्य रत्न मणि,रमाशंकर यादव,विवेक मिश्रा सन्नी, विजय शंकर मिश्र,मनोज मणि,रामाशीष साहनी,उपेन्द्र कुमार,महेंद्र अम्बेडकर,मु आरिफ,मार्कण्डेय मिश्र,चंद्रमोहन पाण्डेय,दयाशंकर द्विवेदी,अब्दुल जब्बार,रामप्रवेश सिंह,गोविंद शर्मा,संदीप मल्ल,जयप्रकाश पाल,गंगेश मिश्रा,प्रेमलाल भारती,शिवशंकर सिंह,रविन्द्र मल्ल,अनिरुद्ध मल्ल,मिर्जा खुर्शीद, बदरे आलम,कमलेश मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।