⭕सत्येंद्र यादव

अधिकारियों के घेराव का एलान

 

🛑मथुरा बलदेव – जाटव धर्मशाला बलदेव में भाकियू चढूनी की बैठक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान के नेतृत्व में हुई। बैठक में आवारा गौ वंश और बिजली की समस्याओं पर प्रशासन द्वारा संतोष जनक कदम नहीं उठाने पर 15 अगस्त के बाद तहसील महावन के घेराव का एलान किया गया। मंडल अध्यक्ष आगरा रामवीर सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष रामफल सिंह ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 14 जुलाई को निरीक्षण भवन पर तहसीलदार महावन को 11 सूत्रीय मांग पत्र जिला अधिकारी मथुरा के नाम सौंपा था, जिसमें 10 दिन में सम्बन्धित विभागों को किसानों की समस्या हल करने की चेतावनी दी गई थी। 10 दिन बीतने के बाद भी जिला प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है। प्रशासन किसानों की जानबूझकर अनदेखी कर रहा है, इससे किसानों में आक्रोश है। प्रदेश महामंत्री डा सतीश चन्द्र, बिल्ला सिंह सिकरवार,कुंतभोज रावत, ने कहा कि किसान पहले ही आर्थिक रूप से दुखी हैं, आवारा गौ वंश किसानों को अलग से दुखी कर रहा है, यमुना एक्सप्रेस के अंडर पासों में कीचड़ और पानी भरा है, यमुना एक्सप्रेस का सर्विस रोड़ किसानों के लिए आफ़त बना हुआ है। बारिश हो नहीं रही है, नहर बंबा में पानी नहीं है, धान की फसल सूख रही है। किसान अपनी आंखों के सामने फसल की बर्बादी देख रहा है। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही है। बाढ़ प्रभावित किसानों को भारी नुक़सान उठाना पड़ा है। किसान घर से बेघर हो गए हैं, फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं हैं। बिजली अधिकारी चैकिंग एवम राजस्व वसूली के नाम पर किसानों का उत्पीड़न व शोषण कर रहे हैं। इससे किसानों में भारी आक्रोश है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंडल उदयवीर सिंह, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, मंडल सचिव हीरा सिंह चौधरी, मंडल सचिव हरिपाल सिंह परिहार, मंडल सचिव राम प्रकाश पुजारी, मंडल सचिव राम प्रकाश, मंडल सचिव चत्रपाल, भरत सिंह परिहार, प्रेम सिंह सिकरवार, हरिओम परिहार, चरण सिंह पवार, सोनवीर सिंह तोमर, ओमवीर सिंह मास्टर बृजकिशोर पवार, प्रताप सिंह चौधरी, मानसिंह उर्फ भुल्ली, कृष्ण मुरारी, सोहन सिंह सिकरवार, लोकेश प्रधान, बौली , मेहताब सिंह, रमेश चंद्र शर्मा, रौतान सिंह सरपंच, सत्य प्रकाश चौधरी, राजकुमार सिंह चौधरी, मनोज कुमार, भरोशन, राजेंद्र सिंह मौजूद आदि रहे। अध्यक्षता डा राधे श्याम सिकरवार ने की। संचालन गणेश तोमर ने किया।