अभियान के तहत पर्यावरण विद अनिल सिंह ने स्वच्छता और पर्यावरण,जल संरक्षण का दिलाया शपथ

🟥रोहनिया वाराणसी । गृह मंत्री अमित शाह के आह्वान से सुरेंद्र चौधरी पुलिस उपमहानिरीक्षक रेंज चंदौली के निर्देशन में एवं अनिल कुमार कमांडेंट 95 बटालियन के नेतृत्व में शुक्रवार को 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष एवं गंगा हरीतिमा अभियान के ब्रांड अम्बेसडर अनिल कुमार सिंह के मिशन एक करोड़ पौधरोपण के तहत शुलटंकेश्वर महादेव एवं किरण सेंटर के दिव्यांग बच्चों के साथ कैंपस में आम, अमरूद, आंवला, नींबू इमली सहित 1500 पौधे लगाए गये। इसी कड़ी में शुलटंकेश्वर महादेव गंगा नदी के किनारे स्वच्छता अभियान चलाया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल कुमार बृक्ष कमांडेंट 95 बटालियन व विशिष्ट अतिथि संगीता जे.के. किरण सेंटर की संस्थापिका थी।मुख्य अतिथि ने पर्यावरण संरक्षण पर अपने उद्बोधन मे कहा पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण से मुक्ति पाने हेतु सभी को पौध रोपण करना होगा तभी ग्लोबल वार्मिगं से बचा जा सकता है और कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु मै सदैव आप सभी के साथ हूं। पर्यावरणविद अनिल कुमार सिंह ने सभी को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाकर कुशल संचालन किया।राजेंद्र राय किरण सेंटर ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में पर्यावरण संरक्षण मे मिशाल कायम करने की जरुरत है बताते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित दिया।इस कार्यक्रम में 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के नवनीत कुमार उप कमांडेंट एवं प्रवीण सिंह ने पूरी टीम के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभायी। इस दौरान किरण सेंटर के एच.पी. गिरी सतीश मिश्रा एवं सृजन संस्था के अजय मिश्रा,पप्पू पांडेय,रिंकू, प्रियंका सिंह आदि लोगो ने किरण सेंटर के सैकड़ों दिव्यांग बच्चों के साथ महत्वपूर्ण भागीदारी रही।